जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने के आरोप में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज।

 उत्तम आनंद वत्स: देवघर के विलियम्स टाउन स्थित एलोकेशी धाम की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने के आरोप में गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम समेत पांच लोगों पर नगर थाना में मामला किया गया है। मामला देवघर के सब रजिस्ट्रार राहुल चौबे ने दर्ज कराया है। इस मामले में सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के अलावा विक्रेता संजीव कुमार, कमल नारायण झा के अलावा पहचानकर्ता देवता पांडे और गवाह सुमित कुमार सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। नगर थाना कांड संख्या 42/21 के मुताबिक सभी के खिलाफ आरोपियों पर धारा 406, 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि इस मामले में देवघर डीसी की अदालत ने परिवाद संख्या 10/20-21 की सुनवाई के बाद रजिस्ट्री संख्या 770 दिनांक 29/08/2019 को कपटपूर्ण मानते हुए उक्त निबंधन को रद्द कर दिया। इसके अलावा इस रजिस्ट्री के विक्रेता, क्रेता, पहचानकर्त्ता और गवाह पर एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *