बेंगलुरु में महिला से चलती कार में 4 लोगों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरू की एक महिला का कथित तौर पर चार लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके साथ चलती कार में बलात्कार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। 25 मार्च की रात करीब 10 बजे महिला कोरमंगला में नेशनल गेम्स विलेज पार्क में बैठी थी, जब चारों ने कथित तौर पर महिला को अपनी कार में खींच लिया और फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक चलती कार में उन्होंने उसके साथ रेप किया।

उन्होंने 26 मार्च की सुबह उसे उसके घर के पास छोड़ दिया और पुलिस को घटना की सूचना देने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद पीड़िता का इलाज कराया गया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *