WhatsApp फिर करने जा रहा है अपने पुराने फीचर में बदलाव, जल्द यूजर्स को मिलेगी सुविधा

आजकल चिट्टी और डाक की जगह सोशल मीडिया एप्लिकेशन ने ले ली हैं, सबसे ज्यादा समय लोग आजकल इन मैसेजिंग एप्लीकेशन बिताने लगें है। ऐसे में इनको बनाने वाली कंपनियां भी अपने यूजर्स को अपने तरफ से ज्यादा सुविधा देने की कोशिश करती हैं।

 

 

अब WhatsApp अपने यूज़र्स के लिए लेकर आने वाला है नया फीचर। अब इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अपने पुराने फीचर में बड़ा बदलाव करने जा रही है. दरअसल ऐप कथित तौर पर इन-ऐप फीचर, ‘Delete for Everyone‘ के लिए टाइम लिमिट बढ़ाने पर काम कर रही है।

 

Delete for Everyone के जरिए मैसेज डिलीट हो जाता है, भले ही रिसीवर ने इसे डाउनलोड किया हो या देखा लिया हो। इस फीचर का सबसे ज्यादा वो लोग इस्तेमाल करते हैं, जो गलती से किसी यूजर या ग्रुप में टेक्स्ट, फोटो, gif या वीडियो भेज देते हैं।

 

वॉट्सऐप फीचर ट्रैकर, WABetaInfo ने बताया कि एंड्रॉयड बीटा v2.21.23.1 के लिए वॉट्सएप में मिली डिटेल्स के मुताबिक, ‘Delete for Everyone’ फीचर के टाइम लिमिट को 4,096 सेकंड की समय सीमा से अनिश्चित काल तक बढ़ाया जा सकता है, जिसे 2018 में पेश किया गया था।

 

 

Video के लिए आ रहा है नया फीचर

WABetaInfo की एक दूसरी रिपोर्ट में बताया गया है कि iOS पर वॉट्सऐप को एक नया वीडियो प्लेबैक इंटरफ़ेस मिल रहा है। ये यूज़र्स को वीडियो को फुलस्क्रीन में चलाने, या पिक्चर-इन-पिक्चर विंडो को बंद करने का ऑप्शन देगा। ऐप के v2.21.220.15 पर कुछ iOS बीटा टेस्टर्स को कथित तौर पर ये फंक्शनैलिटी मिलनी शुरू हो गई। इसे पिछले महीने के आखिर में एंड्रॉयड डिवाइस के लिए बीटा वर्जन में पेश किया गया था।

 

इसके अलावा, ट्रैकर की रिपोर्ट है कि कुछ iOS बीटा टेस्टर वॉट्सऐप में यूट्यूब वीडियो चलाने के तरीके में बदलाव देख सकते हैं। ये वीडियो ऑटोमेटिक फुलस्क्रीन मोड में दिखाई देंगे।

 

इस फीचर पर अभी भी काम चल रहा है, इसलिए बीटा टेस्टर्स के आने तक इसे टेस्टिंग के तौर पर दिया जाए. इस आने वाले फीचर के लिए रिलीज टाइमलाइन के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन ये बदलाव एक के बाद एक जिस तरह से हो रहे है उससे लगता है कि अब बाजार में कॉम्पिटिशन ज्यादा होने वाली हैं। हाल के दिनों में फेसबुक और व्हाट्सऐप के साथ इंस्टाग्राम पूरी तरह से ठप हो जाने के बाद यूजर्स दूसरे एप्लीकेशन की तरफ चले गए थें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *