संयुक्त किसान मोर्चा की आवाहन पर रेल रोको सफल रहा- अतुल अंजान

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लेने , सभी कृषि उत्पाद का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी से खरीद एवं बिजली बिल 2020 की वापसी को लेकर विगत 11 महीने से चल रहे देशव्यापी प्रतिरोध के कारण सारे देश में रेलगाड़ियों के आवागमन पर 10:00 बजे से 4:00 बजे तक 6 घंटे का रेल बाधित कर रेल रोको अभियान आज सफल रहा है।

 

दोपहर 2:00 बजे तक की मिली सूचना के अनुसार देश के 21 राज्यों में 247 स्थानों पर किसानों ने रेल रोको के तहत आवागमन बाधित किया है। भारतीय रेल के अधिकारियों ने 23 ट्रेन को निरस्त कर दिया। उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अनजान ने बताया कि सभी स्थानों पर किसानों द्वारा किसी प्रकार की हिंसा तोड़फोड़ की कार्रवाई से अलग रहते हुए सफल रेल रोको अभियान चलाया गया। इस रेल रोको का आयोजन सरकार को सकारात्मक बातचीत करने के लिए तथा जनता द्वारा सरकार पर दबाव बनाने के लिए आयोजित किया गया है । अतुल कुमार अनजान ने बताया कि अगर सरकार शीघ्र ही बातचीत कर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो किसान आंदोलन को नए रूप में राष्ट्रव्यापी स्तर पर चलाया जाएगा । इस संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की अत्यंत आवश्यक बैठक शीघ्र ही दिल्ली में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *