राहुल ने कहा- ‘सोनिया गांधी ने तेलंगाना बनाने में मदद की’; केसीआर की पार्टी ने कहा, ‘आपका परिवार…’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी मां एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ही थीं जिन्होंने तेलंगाना राज्य के निर्माण में मदद की थी। कांग्रेस नेता ने चुनावी राज्य तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”अगर सोनिया गांधी ने मदद नहीं की होती, तो अलग तेलंगाना नहीं बनता।” कांग्रेस नेता ने कहा, ”अगर सोनिया गांधी ने मदद नहीं की होती, तो अलग तेलंगाना नहीं बनता।”

https://x.com/PTI_News/status/1715332819004588114?s=20

राहुल गांधी ने कहा, “सोनिया जी ने तेलंगाना राज्य बनाने में आपकी मदद की और मैं यह भी कह सकता हूं कि अगर सोनिया गांधी ने मदद नहीं की होती, तो अलग तेलंगाना नहीं बनता। लेकिन, सोनिया गांधी जी दोराला (सामंती) तेलंगाना नहीं, बल्कि प्रजाला (जनता) तेलंगाना चाहती थीं।”

इस टिप्पणी पर सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। के कविता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ”तेलंगाना को बर्बाद करने में आपके परिवार का पूरा योगदान है।”

के कविता ने कहा, “मैं उनसे (राहुल गांधी) पूरी तरह सहमत हूं कि तेलंगाना के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं। यह जवाहरलाल नेहरू ही थे जिन्होंने हमें जबरदस्ती आंध्र प्रदेश में विलय कर दिया और हमारी आकांक्षाओं को मार डाला। और फिर 1969 में जब हमने एक अलग राज्य की मांग की, तो वह इंदिरा गांधी ही थीं, जिन्होंने गोलीबारी में हमारे 369 युवाओं को मार डाला…वो राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने हमारे मुख्यमंत्री का अपमान किया, जो ओबीसी समुदाय से थे।”

https://x.com/ANI/status/1715337074164089289?s=20

उन्होंने कहा, “पिछले 10 वर्षों में राहुल गांधी ने कभी भी तेलंगाना के समर्थन में बात नहीं की। वह कभी हमारे साथ खड़े नहीं हुए। हां, तेलंगाना को बर्बाद करने में आपके परिवार का पूरा योगदान है…तेलंगाना की जनता चुनाव में आपको यह जरूर दिखाएगी।”

गांधी ने अपने तीन-दिवसीय तूफानी दौरे पर किसानों को बेहतर समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने, ‘भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), भाजपा और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ (एआईएमआईएम) की कथित सांठगांठ तथा राज्य के स्वामित्व वाली सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) जैसे विभिन्न मुद्दे उठाये।

गांधी ने एक रैली में तेलंगाना के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं की तुलना ‘बॉलीवुड नायकों’ से करते हुए कहा कि वे (भाजपा नेता) जो पहले इतराते थे, अब कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए लाइन लगाए खड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यहां (तेलंगाना में) लड़ाई कांग्रेस और बीआरएस के बीच है। पहले भाजपा नेता यहां बॉलीवुड हीरो की तरह घूमते थे। उन्हें पता भी नहीं चला कि उनकी गाड़ी के चारों पहिये कब निकल गए। आज भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल होने के लिए कतार में खड़े हैं। (लेकिन) हम उन्हें नहीं चाहते।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तत्कालीन कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन शासन द्वारा कराई गई जातिगत जनगणना के आंकड़ों को सार्वजनिक न करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने कहा कि आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव में लड़ाई कांग्रेस और बीआरएस के बीच है।

चुनावी वादा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को हर फसल के लिए एमएसपी से 500 रुपये अधिक मिले, हल्दी किसानों के लिए समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाएगा और चीनी मिलों को पुनर्जीवित किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के सत्ता में आने पर भारत में जाति जनगणना कराने का भी वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *