हत्या या आत्महत्या? प्रयागराज के होटल के कमरे में मृत पाए गए डिप्टी CMO सुनील कुमार

प्रयागराज के डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सोमवार सुबह शहर के एक होटल के कमरे में लटके पाए गए। बनारस निवासी सुनील कुमार का शव प्रयागराज के विठ्ठल होटल के एक होटल के कमरा नंबर 106 में मिला। होटल विठ्ठल सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कॉफी हाउस में स्थित है। मृतक डॉक्टर सुनील कुमार सिंह संचारी रोग के नोडल अधिकारी नियुक्त थे।

होटल के कर्मचारियों ने सुबह अधिकारी को अपने कमरे में फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी थी। सिविल लाइंस इलाके में होटल विठ्ठल के स्टाफ मेंबर ने सुबह करीब 10.30 बजे दरवाजा खटखटाया और जवाब नहीं मिलने पर जबरन दरवाजा खोला। उन्होंने अधिकारी को छत से लटका पाया और पुलिस और प्रभारी सीएमओ को सतर्क किया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीएमओ, पुलिस और फोरेंसिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *