हॉस्टल के कमरे में मृत मिली मुंबई कॉलेज की छात्रा, पुलिस कर रही रेप की जांच, संदिग्ध ने की आत्महत्या

मुंबई के पॉश मरीन ड्राइव इलाके में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में एक 19 साल की छात्रा की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मरीन ड्राइव पुलिस अभी इस मामले को सुलझाने की कोशिश ही कर रही थी तभी आरोपी की भी आत्महत्या की भी खबर आ गई। जानकारी के मुताबिक छात्रा की हत्या करने के बाद आरोपी ने चर्नी रोड रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर लिया। पुलिस के मुताबिक, हॉस्टल में ही काम करने वाले आरोपी ओम प्रकाश कनौजिया ने दुपट्टे से गला घोंटकर लड़की की हत्या की और फिर चर्नी रोड स्टेशन पर जाकर अपनी जान दे दी।

इस घटना पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है…संदिग्ध की भी मौत आत्महत्या से हुई है…पुलिस घटना की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की है, जब आरोपी ने लड़की की उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की है। बता दे कि रेलवे पुलिस को ओम प्रकाश कनोजिया की लाश सुबह 7 बजे चर्नी रोड के रेलवे ट्रैक के पास मिली, जिसके बाद पुलिस शव के बारे में ADR दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। माना जा रहा है कि आरोपी लड़की का बलात्कार और हत्या करने के बाद हॉस्टल से निकल गया था और चर्नी रोड रेलवे स्टेशन पर जाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम हॉस्टल के कर्मचारियों ने जाकर आरोपी ओम प्रकाश कनौजिया की शिनाख्त की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जेजे अस्पताल भेजा गया है।

मुंबई पुलिस के डीसीपी प्रवीण मुंडे के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली थी कि मरीन ड्राइव में स्थित सावित्रीबाई फुले गर्ल्स हॉस्टल की एक लड़की के कमरे का दरवाजा लॉक है और सुबह से नही खुला है। लड़की कमरे के अंदर है या बाहर, यह पता नहीं चल रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो लड़की का शव संदेहजनक स्थिति में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में लड़की के साथ बलात्कार और हत्या की आशंका लग रही है। इस मामले में पुलिस आरोपी ओम प्रकाश कनोजिया के खिलाफ IPC की धारा 302 और 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक आरोपी शादीशुदा है और उसे एक 12 साल की बेटी भी है।

मालूम हो कि पीड़िता उपनगरीय बांद्रा में एक सरकारी पॉलिटेक्निक की छात्रा थी। 19 वर्षीय पीड़ित लड़की महाराष्ट्र के विदर्भ की रहने वाली थी था, और लापता थी। पुलिस को तदनुसार सूचित भी किया गया था। मंगलवार दोपहर से उसका पता नहीं चल पा रहा था और चौथी मंजिल पर उसके छात्रावास के कमरे पर बाहर से ताला लगा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *