‘अयोध्या मंदिर में 22 जनवरी को स्थापित की जाएगी भगवान राम की मूर्ति’: मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या मंदिर में 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी। नागपुर में आरएसएस की दशहरा रैली को संबोधित करते हुए भागवत ने लोगों से इस कार्यक्रम को मनाने के लिए देश भर के मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित करने को भी कहा। अगले साल जनवरी में निर्धारित उद्घाटन की समय सीमा को पूरा करने के लिए राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।

आरएसएस प्रमुख ने कहा, “अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को मंदिर में भगवान राम (मूर्ति) की स्थापना की जाएगी। उस दिन हम पूरे देश में अपने-अपने मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं।”

https://x.com/ANI/status/1716668346803073236?s=20

शनिवार (21 अक्टूबर) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर का दौरा किया था और चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की थी। उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर का भी दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की।

भागवत ने सार्वजनिक मंच से पहली बार लोगों से वोट अच्छे व्यक्ति को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट देते समय देश की एकात्मकता, अखंडता, अस्मिता और विकास के मुद्दे को जरूर ध्यान में रखें।

उन्होंने कहा, “आने वाले वर्ष 2024 के प्रारंभिक दिनों में लोकसभा के चुनाव हैं। चुनावी दांव पेंच में भावनाओं को भड़का कर मतों की फसल काटने के प्रयास अपेक्षित नहीं हैं, परंतु होते रहते हैं। समाज को विभाजित करने वाली इन बातों से हमें बचना है। मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उसका अवश्य पालन करें। स्वयंसेवक भी एक नागरिक होने के नाते इसमें लगते हैं। सभी के काम को आपने देखा है। कौन अच्छा है, कौन अच्छा काम किया है, इस बात को ध्यान में रखते हुए हमें वोट देना है। देश की एकात्मता, अखंडता, अस्मिता और विकास के मुद्दों पर विचार करते हुए अपना मत दें।”

https://x.com/ANI/status/1716680796185239788?s=20

इस बीच अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है, जिसके दौरान ‘राम की पैड़ी’ पर 24 लाख ‘दीये’ (मिट्टी के दीपक) जलाए जाएंगे और दिवाली की पूर्व संध्या पर एक लाइट-एंड-साउंड शो का आयोजन किया जाएगा।

अयोध्या में दीपोत्सव की परंपरा 2017 में योगी आदित्यनाथ सरकार के आने के साथ शुरू हुई थी।

साल 2017 में 51000 दीयों से शुरुआत करके, 2019 में यह संख्या 4.10 लाख, 2020 में 6 लाख से अधिक और 2021 में 9 लाख से अधिक हो गई, जिसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।

साल 2022 में राम की पैड़ी के घाटों पर 17 लाख से अधिक दीये जलाए गए, लेकिन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने केवल उन दीयों को ध्यान में रखा, जो पांच मिनट या उससे अधिक समय तक जलते रहे और रिकॉर्ड 15.76 लाख रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *