चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 543 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण का मतदान 1 जून को होगा।”
आंध्र प्रदेश में 13 मई को, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 19 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे। ओडिशा में 13 मई और 20 मई को दो चरणों में मतदान होगा। 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ होंगे।
मुख्य चुनाव आय़ुक्त ने कहा कि हमारे पास 1.82 करोड़ युवा वोटर्स हैं, जो कि इस बार मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि 18 से 29 साल के साढ़े 21 लाख वोटर हैं। साथ ही कहा कि हम मतदाता सूची बनाने और सुधार की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों का सहयोग लेते हैं. ड्राफ्ट रोल दिखाकर राय लेकर हमने सबसे सॉलिड मतदाता सूची तैयार की है।
उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी। 85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वोटर या दिव्यांग वोटर के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें. बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे।
कब-कब होगा मतदान?
– पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी।
– दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसमें 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होगी।
– तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी। 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होगी।
– चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी।
– पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी। 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी।
– छठें चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। 7 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी।
– सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी।
– नतीजे 4 जून को आएंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि महिला वोटर की संख्या 12 सीटों पर पुरुषों से ज्यादा है। पर्यावरण सहयोगी चुनाव होगा। चुनाव के बाद मतदान केंद्र पर कचरा नहीं होगा। कार्बन फुट प्रिंट सबसे कम होगा। केवाईसी, वोटर हेल्प लाइन और सी विजिल एप सबवोटर कार्ड से बूथ, उम्मीदवारों की जानकारी मिलेगी। कॉन्ट्रेक्ट स्टाफ या वॉलंटियर चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाए जाएंगे। इन राज्यों में 3400 करोड़ से ज्यादा मूल्य के सामान और नकदी की जब्ती हुई है। इसमें शराब, नकदी नशा और फ्री बी शामिल हैं। साथ ही कहा कि हम हवाई अड्डा, सड़क मार्ग जल मार्ग पर विशेष निगरानी रखेंगे. खासकर हवाई अड्डों पर चार्टर उड़ानों पर सख्त निगाह रहेगी।
सीईसी ने कहा कि चुनाव कराने को लेकर ECI के सामने 4 चुनौतियां हैं। बाहुबल का इस्तेमाल, धनबल, झूठी खबर और एमसीसी का उल्लंघन। उन्होंने कहा कि हम हिंसा मुक्त चुनाव करवाना चाहते हैं, लिहाजा इलेक्शन के दौरान कोई भी खून-खराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को समाचार पत्रों और अन्य मीडिया आउटलेट्स में तीन बार जानकारी प्रकाशित करनी होगी। राजनीतिक दल को यह बताना होगा कि उन्होंने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को टिकट क्यों दिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी। 85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वोटर या दिव्यांग वोटर के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें. बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे।
सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि 16 जून को लोकसभा का कार्यकाल पूरा होगा। हमारा हर चुनाव चुनौती और परीक्षा होता है। सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि करीब 50 करोड़ पुरुष 47 करोड़ से ज्यादा महिलाएं मतदान करेंगे। 1.8 करोड़ पहली बार मतदाता, 88.40 लाख दिव्यांग, 19.01 लाख सैनिक सुरक्षा कर्मी, 48000 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। उन्होंने कहा कि हम मतदाता सूची बनाने और सुधार की प्रक्रिया में भी राजनीतिक दलों का सहयोग लेते हैं। ड्राफ्ट रोल दिखाकर राय लेकर हमने सबसे सॉलिड मतदाता सूची तैयार की है।
इलेक्शन की तारीखों का ऐलान होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार आ गया है। EC ने 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हम, भाजपा-एनडीए चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम सभी क्षेत्रों में सुशासन के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर लोगों के पास जा रहे हैं। दस साल पहले, हमारे सत्ता संभालने से पहले भारत के लोग INDIA गठबंधन के दयनीय शासन के कारण ठगा हुआ और निराश महसूस कर रहे थे। कोई भी क्षेत्र घोटालों और नीतिगत पंगुता से अछूता नहीं रहा। विश्व ने भारत का साथ छोड़ दिया था। वहां से, यह एक शानदार बदलाव रहा है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मैं चुनाव आयोग द्वारा लोक सभा चुनाव 2024 की घोषणा का स्वागत करता हूं। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। यह देश और प्रदेश को विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर रखने का माध्यम है। मैं समग्र राष्ट्र की जनता से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव को और मजबूती देने का आह्वान करता हूं। साथ ही पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और आगामी 5 वर्षों के लिए जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कटिबद्ध भाव से काम करेगी।
मालूम हो कि भाजपा का लक्ष्य राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए 400 सीटें और अकेले भगवा पार्टी के लिए 370 सीटें जीतना है जिसे विपक्ष के लिए करो या मरो की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिलीं थीं। वह लोकसभा में विपक्ष के नेता पद का दावा करने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं जुटा सकी। इस चुनाव की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और यह सात चरणों में कराया गया था।
