दिल्लीवासियों के खि़लाफ़ के बावजूद केजरीवाल सरकार 500 नए शराब के ठेके ख़ोलने की तैयारी कर रही है-हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली: प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार का पूरा तंत्र प्रदेश को शराब की नगरी बनाने में लगा हुआ है। कोरोना से निपटने की तैयारियों को ताक पर रखकर एक बार फिर से 500 नए शराब के ठेके ख़ोलने में अरविंद केजरीवाल ख़ोलने में लगे हुए हैं। दिल्ली की जनता शराब की दुकानें ख़ोलने के खिलाफ है लेकिन बावजूद उसके अरविंद केजरीवाल को अपनी जेब भरने के सिवा कुछ नहीं सूझ रहा है।

मल्होत्रा ने कहा कि कोरोना के कारण दिल्ली की सभी रोजगार-व्यपार धरातल में है लेकिन उसको सुधारने की जगह केजरीवाल दूसरे राज्यों में चुनावी पर्यटन में व्यस्त हैं और साथ ही दिल्ली के युवाओं को नशे के लत में धकेलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जितने भी शराब के ठेके खोले जा रहे हैं उनमें अधिक से अधिक शराब की दुकानों में मास्टर प्लान का उलंघन किया जा रहा है। दिल्ली में 80 नगर निगम वार्ड ऐसे हैं जहां नॉन-कन्फर्मिंग इलाकों में शराब के ठेके खोलने की इजाजत दी गई है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुद यह बात स्वीकार की है। इसके बावजूद नियमों को तोड़कर इन इलाकों के लिए शराब के ठेकों के लाइसेंस जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *