कर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कहा- ‘ यह चुनाव आपके बारे में नहीं, कर्नाटक के लोगों के बारे में है’

कर्नाटक के तुमकुरु में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कहा कि चुनाव उनके (पीएम मोदी) के बारे में नहीं है, बल्कि कर्नाटक के लोगों के बारे में है। पीएम मोदी को गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच पानी के बंटवारे के मुद्दे को हल करने में भाजपा की भूमिका के बारे में बात करनी चाहिए और राज्य में भ्रष्टाचार के मुद्दे को हल करने के लिए उन्होंने क्या किया? उन्होंने पीएम मोदी से अपनी चुनावी रैलियों के दौरान राज्य में अन्य भाजपा नेताओं के बारे में बात करने का भी आग्रह किया।

राहुल गांधी ने कहा- “पिछले चुनाव में कर्नाटक की जनता ने भाजपा को नहीं चुना था। भाजपा ने विधायकों को पैसा देकर लोकतंत्र को नष्ट करके कर्नाटक में सरकार चोरी की थी। पिछले 3 सालों से भाजपा ने कर्नाटक में केवल भ्रष्टाचार किया है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा सरकार को 40% की सरकार कहा है मतलब जो भी ये काम करते हैं उसमें ये जनता से 40% कमीशन चोरी करते हैं”।

राहुल गांधी ने कहा कि, ‘आप (प्रधानमंत्री) कांग्रेस द्वारा आपको 91 बार गाली देने की बात करते हैं, लेकिन आपने कर्नाटक के लिए जो किया उसके बारे में कुछ नहीं बोलते’। उन्होंने आगे कहा कि, “यह चुनाव किसी एक व्यक्ति का नहीं है, नरेंद्र मोदी का नहीं है; पीएम को यह समझना होगा। आप (प्रधानमंत्री) कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने आते हैं, लेकिन कर्नाटक की बात नहीं करते; आप अपने बारे में बात करो। यह चुनाव आपके (प्रधानमंत्री) बारे में नहीं है; यह कर्नाटक और इसके लोगों के लिए है। आप (पीएम) अपने भाषणों में सीएम बोम्मई और बी एस येदियुरप्पा का नाम तक नहीं लेते; आपके भाषण आपके बारे में हैं”।

तुमकुरु में जनसभा को संबोधित करने के दौरान अज़ान की आवाज सुनकर कांग्रेस नेता ने अपने भाषण को रोक दिया।

कर्नाटक से कांग्रेस का वादा ये है-

– गृहलक्ष्मी: महिलाओं को ₹2,000/माह
– गृह ज्योति: 200 यूनिट फ्री बिजली
– महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा
– अन्न भाग्य: परिवार के हर सदस्य को 10 किलो चावल
– युवा निधि: दो साल तक ग्रेजुएट को ₹3,000 और डिप्लोमा होल्डर को ₹1,500/महीने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *