कृषि बिल को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोग जेहादी: साध्वी प्राची ने दिया विवादास्पद ब्यान

बरेली/दिल्ली।। आज  बरेली में साध्वी प्राची ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है कृषि बिल को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को जेहादी बताया है। साध्वी प्राची अपने बिना सिर पैर के बयानों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि किसानों की आड़ में जो लोग कृषि बिल को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं वे लोग जेहादी हैं। वे लोग खालिस्तान की बात कर रहे हैं।

 

प्राची का बयान-

साध्वी प्राची ने प्रधानमंत्री मोदी से निवेदन किया है कि वह कृषि कानून को वापस न लें, यह कानून 70 साल की व्यवस्थाओं के बाद किसानों के लिए आया है, अगर कानून वापस लिया गया तो साध्वी प्राची दिल्ली में अनशन करेंगी। इसके बाद साध्वी प्राची ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए हमले पर भी बोलते हुए ममता बनर्जी को घेरने की कोशिश की। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के कार्यकाल में हजारों बीजेपी नेताओं की हत्या हुई है।

किसान आंदोलन की एक झलक-

गौरतलब है एभी तक किसानों के प्रदर्शन को एक लंबा समय बीत जाने के बाद भी कोई हल सरकार की तरफ से निकलता नहीं दिख रहा । 33 किसान इस प्रदर्शन में अपनी जान गवां चुके है पर सरकार को और भारतीय जनता पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। हर चुनाव के पहले भाजपा ऐसे विवादास्पद बयान दे कर हंगामा मचाने की कोशिश करती है इसी कड़ी में प्राची के बयान को भी लिया जाना चाहिए , 2019 की लोकसभा चुनाव में इन्हें मांगने के बाद भी दिल्ली बाहरी से टिकट नहीं मिला , अब ये दिल्ली में किसान बिल के समर्थन में अनशन की बात कर रही है जिसका कोई खुद का जनाधार नहीं दिल्ली में ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *