लोगों ने पोस्टर लगा कर प्रधानमंत्री से पूछा हमारे हिस्से की वैक्सीन विदेशों को क्यों भेजी ! पुलिस ने किया FIR, क्या ये अघोषित आपातकाल है ?

 

देश में बढ़ते कोरोना के बढ़ते मामलें और सरकार की तरफ से वैक्सीन उपलब्ध करवाने में हो रही देरी पर लोगों ने अलग तरीके से प्रतिक्रिया दी, पोस्टर छपवा कर कुछ सार्वजनिक जगहों पर लगाया गया। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने 17 FIR दर्ज करने के साथ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर कथित तौर पर चिपकाने के लिए 17 प्राथमिकियां दर्ज कीं और 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

टीकाकरण के सम्बंध में पोस्टर पर दिल्ली में 17 मुकदमे दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि ये पोस्टर शहर के कई हिस्सों में लगाए गए। इनमें लिखा था, ‘मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?’

 

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को पोस्टरों के बारे में सूचना मिली जिसके बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न जिलों में 17 प्राथमिकियां दर्ज कीं।

 

तो क्या ये मान लेना चाहिए कि देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है, जिसके अंदर संविधान के द्वारा दिये अधिकार का गला घोंटा जा रहा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘अगर इस संबंध में और शिकायतें मिलती हैं, तो प्राथमिकियां दर्ज की जाएंगी। अभी के लिए यह पता लगाने के जांच चल रही है कि किसके कहने पर शहर के विभिन्न स्थानों पर ये पोस्टर लगाए गए और इसके अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.’

 

पुलिस ने बताया कि तीन प्राथमिकियां उत्तरपूर्वी दिल्ली में दर्ज की गई और वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तीन प्राथमिकियां पश्चिम दिल्ली में और तीन प्राथमिकियां बाहरी दिल्ली में दर्ज की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *