कर्नाटक राज्य पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के डीजीपी रामचंद्र राव की बेटी रान्या राव को दुबई से सोने की तस्करी की कोशिश में बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पकड़ा गया। राव ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “जब मीडिया के माध्यम से ऐसी घटना मेरे संज्ञान में आई तो मैं भी स्तब्ध और टूट गया था। मुझे इनमें से किसी भी चीज़ की जानकारी नहीं थी। किसी भी अन्य पिता की तरह, मैं भी हैरान था।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी बेटी उनके साथ नहीं रहती है और अपने पति के साथ अलग रहती है।
उन्होंने कहा, “कुछ पारिवारिक मुद्दों के कारण उनके बीच कुछ समस्या रही होगी। वैसे भी कानून अपना काम करेगा। मेरे करियर पर कोई काला दाग नहीं है। मैं और कुछ नहीं कहना चाहता।”
रामचंद्र राव ने कहा, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब यह खबर मीडिया में आई, तो मैं भी सदमे हूं। वह हमारे साथ नहीं रहती, बल्कि अपने पति के साथ अलग रह रही है। उनके बीच कुछ पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं। जो भी हो, कानून अपना काम करेगा।”
इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि जब तक राजस्व खुफिया निदेशालय जांच पूरी नहीं कर लेता, तब तक वह इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, जांच जारी है। डीआरआई मामले को संभाल रहा है और जब तक वे निश्चित जानकारी नहीं देते, मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। पहले उन्हें अपनी जांच पूरी करने दीजिए। आंतरिक रूप से, मैंने अपने विभाग से इस पर गौर करने को कहा है और वे कुछ जानकारी जुटाएंगे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने रान्या राव को सोमवार शाम को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह दुबई से बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। कथित तौर पर उसने अपने डीजीपी पिता के साथ अपने संबंधों का फायदा उठाकर सुरक्षा जांच से बचने की कोशिश की। उसके पास से 12.56 करोड़ रुपये का सोना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद, डीआरआई अधिकारियों ने लावेल रोड के पॉश इलाके में स्थित उसके बेंगलुरु स्थित घर पर भी छापा मारा। उन्हें वहां से और भी सोना और करोड़ों की नकदी बरामद हुई।
रान्या अपनी लगातार अंतरराष्ट्रीय यात्रा के कारण डीआरआई के रडार पर थी। अधिकारियों के अनुसार वह पिछले साल 30 से अधिक बार दुबई के लिए उड़ान भर चुकी थी और पिछले 15 दिनों में चार बार तस्करी का संदेह जताया था।
विस्तृत तलाशी में उसके पास छिपाकर रखी गई सोने की छड़ें मिलीं, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि उसकी जैकेट के अंदर बड़ी मात्रा में तस्करी का सोना छिपा हुआ था।
