महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डिप्टी रजिस्ट्रार बने हरिशचंद्र

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के असिस्टेंट रजिस्ट्रार हरिशचंद्र को शासन द्वारा पदोन्नत करते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार बनाया गया है।

वे पिछले काफी समय से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलसचिव के पद पर कार्यवाहक थे। वे कुलसचिव के रूप में अपनी विशिष्ट कार्यशैली के लिए काफी लोकप्रिय रहे।

हरिशचंद्र स्टूडेंट्स की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराने के लिए जाने जाते रहे और इसी वजह से स्टूडेंट्स उनकी कार्यशैली से अत्यधिक प्रभावित भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *