Google और Youtube की सेवाएं हुई ठप, कही साइबर अटैक तो नहीं

नई दिल्ली।। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल का नेटवर्क डाउन हो गया है। इस दौरान जीमेल और यूट्यूब की सर्विसेज भी काम नहीं कर रही हैं। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक 14 दिसंबर 2020 को जीमेल (Gmail) शाम 4 बजकर 43 मिनट पर ठप हो गया। इसके बाद काफी देर तक यूट्यूब भी ठप रहा। वहीं कई यूजर्स ने गूगल ड्राइव के भी ठप होने की शिकायत की है। जीमेल ठप होने के बाद यूजर्स को 500 का एरर मैसेज मिला है।
डाउनडिटेक्टर पर गूगल की सर्विसेज में दिक्कत आने के बाद 68 फीसदी लोगों ने लॉगिन की शिकायत की हैं, वहीं 8 फीसदी लोगों ने ई-मेल ना मिलने की शिकायत की है।

 

 

कई यूजर्स ने अकाउंट लॉग-आउट होने की शिकायत की है, हालांकि यूट्यूब की सेवा अब चालू हो गई है। पर सवाल है कहीं सायबर अटैक तो नहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *