दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की पुण्य तिथि पर वृक्षारोपण कर भावपूर्ण श्रृद्धांजली दी गई

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की पुण्य तिथि कॉग्रेस पार्टी द्वारा जगह जगह पर पर वृक्षारोपण कर भावपूर्ण श्रृद्धांजली दी गई।लक्ष्मीनगर विधानसभा में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चौ.अनिल कुमार जी के निर्देशानुसार, श्री गुरचरण सिंह राजू, जिलाअध्यक्ष कृष्णा नगर,  डाॅ. हरीदत्त शर्मा जी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री राजेश पांडेय (पूर्व निगम प्रत्याशी) एवं पुलकित चतुर्वेदी (जिला कृष्णा नगर कोविड इंचार्ज) ने वार्ड 14E एवं अजय नागपाल (सदस्य, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी) ने वार्ड 13E में किया। पुलकित चतुर्वेदी ने बताया कि 15 साल में शीला जी ने जितना विकास किया उन सब कार्यो को आज पूरी दिल्ली याद कर रही है।

वृक्षारोपण के कार्यक्रम में अपना सहयोग देने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्त्ता ओम प्रकाश शर्मा जी, वी के सिन्हा, जवाहर धवन, युथ कांग्रेस वार्ड लक्ष्मी नगर अध्यक्ष अनूप शर्मा जी, अमरजीत सिंह बिल्ला, महिला शक्ति मुन्नी मिश्रा,अधिवक्ता राईस फ़ारूक़ी, डॉ शमशुल हक़, बंसल जी, विकास कुमार, धर्मवीर नागर,देवेंदर रावत, यश धवन, आकाशदीप,हर्षित भामा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *