बिहार सरकार की विवादास्पद “जातीय जनगणना” रिपोर्ट सार्वजनिक

Bihar Caste Survey: लंबे समय से चर्चा में रहे जातीय जनगणना सर्वे पर आधारित रिपोर्ट को बिहार सरकार ने आज जारी कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार बिहार में 36% अत्यंत पिछड़ा और 27% पिछड़ा वर्ग हैं। बिहार में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या लगभग 1.68 प्रतिशत बताई गई हैं।

बिहार सरकार की तरफ से मुख्य सचिव ने रिपोर्ट पेश की-

बिहार के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी हो गई है। बिहार में पिछड़ा वर्ग 27.13% है, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, सामान्य वर्ग 15.52% हैं। बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक हैं। बिहार सरकार ने विवादास्पद जाति आधारित सर्वेक्षण पूरा कर लिया है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व के तहत किया गया सर्वेक्षण काफी बहस और कानूनी जांच का विषय रहा है। बिहार जाति-आधारित सर्वेक्षण, जिसे बिहार जाति आधारित गणना के रूप में भी जाना जाता है, ने कुल जनसंख्या 13 करोड़ से अधिक बताई है। उच्च जातियां या सवर्ण जनसंख्या का 15.52% प्रतिनिधित्व करते हैं। भूमिहारों की जनसंख्या 2.86%, ब्राह्मण 3.66%, कुर्मी 2.87%, मुसहर 3% और यादव 14% हैं।

 

 

3 thoughts on “बिहार सरकार की विवादास्पद “जातीय जनगणना” रिपोर्ट सार्वजनिक

  1. Very nice post. I just stumbled upon your weblog and wished to say that I’ve truly enjoyed surfing around your blog posts. In any case I will be subscribing to your rss feed and I hope you write again very soon!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *