रामनगरी अयोध्या में एक तरफ जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार अयोध्या पुरी को सुंदर बनाने के लिए प्रयासरत है। तो वहीं जिले की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले खाकी वर्दी धारी गुंडागर्दी करने पर आमादा है। ताजा मामला अयोध्या के मांझा बरहाटा का है।
जहां पीड़ित पवन यादव पुत्र खुशीराम यादव ने मीडिया के सामने बताया कि कोतवाली अयोध्या होमगार्ड बल में तैनात मान सिंह, यादव पुत्र ओरौनी यादव ने अपने धन बल के दम पीड़ितों की पुश्तैनी जमीन को कब्जा कर लिया है। जो पीड़ित के घर के पास ही स्थित हैं। पीड़ित पक्ष ने बताया कि होमगार्ड मान सिंह के द्वारा नेशनल हाइवे के पास 46 बिस्वा से अधिक जमीन को अपना बताकर कब्जा कर लिया है। पीडित पवन यादव ने बताया कि उनके द्वारा लेखपाल ,कानूनगो और कोतवाल तक से मदद की गुहार लगाई गई, लेकिन योगी सरकार के ये जांबाज सिपाही पीड़ित को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। पीड़ित का कहना है, कि उसके द्वारा जब भी पैमाइश कराने की बात कही जाती है। तो मान सिंह बाहरी गुंडो को बुला लेता है। इतना ही नहीं खुद भी पुलिस की वर्दी में लाठी लेकर मारपीट करने लग जाता है। तो वहीं पवन यादव ने रायगंज पुलिस चौकी में एक बार फिर FIR के लिए संपर्क किया है ताकि न्याय मिल सकें।
बड़ा सवाल ये है आखिर योगी सरकार में गरीबों की सुनवाई कब होगी। वर्ष 2017 से जमीनों को सरकारी अधिकारियों की निगरानी में कब्ज़ाने का दौर चल पड़ा है।
