COVID-19 के बाद अब FSSAI की मार फ़ूड चेन और रेस्तरां पर

नई दिल्ली।। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने लंबे समय से उठ रही मांग को देखते मेन्यू लेबलिंग का नियम तैयार किया है। जिसके वजह से अब रेस्टोरेंट के मेनू कार्ड में अब खाने की न्यूट्रिशन वैल्यू लिखना भी जरूरी हो गया है। अब आपको पता चल सकेगा कि आपके खाने में कितनी कैलोरी है। यही नहीं मेन्यू लेबलिंग करते समय पोषक तत्व की मात्रा भी लिखनी होगी जरूरी। भारत सरकार ने नया लेबलिंग और डिस्प्ले रेगुलेशन जारी किया है। अब 10 से ज्यादा चेन रेस्टोरेंट पर यह नियम लागू होगा। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया काफी समय से लेवलिंग रेगुलेशन को ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसे अब नोटिफाई कर दिया गया है।

कही कॉरपोरेट के दवाव में तो नहीं लाया गया ये नियम

2020 पूरा साल होटल और फ़ूड इंडस्ट्री के लिए बुरा साल रहा , उद्योग बंद हो गये और जो स्टार्टअप थे वो अब दोबारा कब पहले जैसी कमाई करेंगे ये किसी को पता नही क्योंकि कोरोना ने सबसे ज्यादा नुकसान फ़िल्म और होटल के व्यवसाय को किया है । सेफ्टी के कारण लोगो ने बाहर खाना बंद कर दिया है ऐसे में ये नियम सरकार की तरफ से बड़े कॉरपोरेट के दबाव में तो नहीं लाये गये क्योंकि इन नियमों को अमल में लाने की लिए अब एक्सपर्ट्स की जरूरत पड़ेगी ऐसे में जहाँ कॉस्ट कटिंग के नाम पर लोगों को निकाला जा रहा है , बेरोजगारी में ये स्टैंडर्ड वहीँ फॉलो करेंगे जो पैसे वाले है। मध्यम आकार के और दूसरे ये नियम नहीं फॉलो कर पाएंगे जब ये नियम होगा तो जाहिर सी बात है उसकी कीमत भी आम आदमी की जेब से वसूली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *