टैक्स चोरी मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री के बेटे के रिसॉर्ट पर छापेमारी

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) अधिकारियों ने 2.5 करोड़ रुपये की कर चोरी के मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे के रिसॉर्ट पर छापा मारा। ग्वालियर नेशनल हाईवे पर स्थित इंपीरियल गोल्फ रिजॉर्ट पर सीजीएसटी भोपाल की 11 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की और सोमवार रात भर छापेमारी जारी रही।

छापेमारी के समय पूर्व मंत्री के बेटे अंशुमान मिश्रा और बिल्डर रोहित बाधवा, जो रिसॉर्ट के निदेशक हैं, मौके पर मौजूद थे। 2021 में अंशुमान मिश्रा रिसॉर्ट के निदेशक बने थे।

बताया गया है कि यह रिसॉर्ट्स शहर के प्रमुख बिल्डर रोहित वाधवा और अंशुमन मिश्रा का है। अंशुमन मिश्रा मध्यप्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता और शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में गृहमंत्री रहे डॉ नरोत्तम मिश्रा के बेटे है। बताया गया कि जीएसटी टीम ने जांच के दौरान दोनों डायरेक्टर्स को भी बुला लिया था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो जीएसटी टीम पहले से ही काफी होमवर्क करके गई थी, इसलिए उसने प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद ही लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ ली है।

इम्पीरियल गोल्फ रिसॉर्ट्स ग्वालियर से निकलने वाले दिल्ली नेशनल हाइवे पर नैनागिर गांव के पास झांसी बाईपास पर स्थित है। सिरोल थाना क्षेत्र में स्थित यह रिसॉर्ट्स कई एकड़ भूभाग में फैला हुआ है। इसमें अनेक मैरीज हॉल के अलावा भव्य रेस्तरां और आलीशान कमरे है। यहां धनवान लोगों की शादियों के अलावा भाजपा संगठन के भी अनेक आयोजन होते रहते हैं।

अधिकारियों ने रिसॉर्ट में बिलिंग अनियमितताओं को भी देखा और कुछ दस्तावेज जब्त किए। सूत्रों ने कहा कि कमरों सहित रिसॉर्ट के कुछ हिस्सों को भी सील किया जा सकता है।

इस बीच बधवा की एक और संपत्ति भी सीजीएसटी के रडार पर आ गई है।

यह छापेमारी तब की गई जब यह बात सामने आई कि रिसॉर्ट जीएसटी नियमों और विनियमों का उल्लंघन करके कर एकत्र कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *