यूपी के संभल में स्कूल शिक्षिका ने मुस्लिम छात्र से साथी हिंदू सहपाठी को थप्पड़ मारने को कहा, गिरफ्तार

यूपी के संभल में स्कूल शिक्षिका ने मुस्लिम छात्र से साथी हिंदू सहपाठी को थप्पड़ मारने को कहा, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के संभल में एक स्कूल शिक्षिका को एक मुस्लिम छात्र को कक्षा में एक हिंदू लड़के को थप्पड़ मारने के लिए कहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और उसे ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है। यह घटना मुजफ्फरनगर में शिक्षक के आदेश पर सहपाठियों द्वारा एक मुस्लिम लड़के को थप्पड़ मारे जाने के वीडियो के कुछ हफ्ते बाद हुई है।

जब लड़का सवालों का जवाब देने में असमर्थ हो गया तो शिक्षिका ने कथित तौर पर एक मुस्लिम छात्र से उसे थप्पड़ मारने के लिए कहा। यह घटना तब सामने आई जब थप्पड़ खाने वाला छात्र बेहद परेशान हो गया और उसने खुद को अपने घर तक ही सीमित कर लिया। अपने पिता के पूछने पर 11 वर्षीय बच्चे ने आपबीती सुनाई और अगले दिन शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

https://x.com/rishibagree/status/1707596739086282802?s=20

टीचर के खिलाफ धर्म और जाति के आधार पर दुश्मनी बढ़ाने की धाराओं में केस दर्ज कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर घटना को मुज्फ्फरनगर की घटना की प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।

दरअसल, गांव सिरोली निवासी नितिन कुमार त्यागी का बेटा दुगावर गांव के सेंट ऐंथोनी स्कूल में पांचवीं का छात्र है। आरोप है कि मंगलवार को शिक्षिका शाईस्ता ने कक्षा में उनके बेटे से कोई प्रश्न पूछा। वह इसका जवाब नहीं दे सकता तो शिक्षिका ने कक्षा में ही पढ़ने वाले एक मुस्लिम छात्र से उसे कई थप्पड़ लगवाए। इस घटना से आहत छात्र बुधवार को स्कूल नहीं गया और गुमसुम पड़ा रहा। परिजनों ने पूछताछ की उसने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। परिजन बुधवार को छात्र को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षिका व छात्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर शिक्षिका शाईस्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी श्रीशचंद्र के कहना है कि असमोली थाना क्षेत्र के सेंट ऐंथोनी स्कूल में शिक्षिका द्वारा दूसरे बच्चे से छात्र को पिटवाने का प्रकरण सामने आया था। पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर शिक्षिका शाइस्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए (धर्म, जाति आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुँचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है शिक्षिका को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है।

मालूम हो कि इससे पहले मुजफ्फरनगर में एक हिंदू टीचर ने मुस्लिम बच्चे को हिंदू बच्चों से पिटवाया था। वीडियो में टीचर को मुस्लिम समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करते हुए भी दिखाया गया था। तीन दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने उस मामले पर राज्य सरकार से रिपोर्ट भी मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *