दिल्ली के जनकपुरी में बुधवार सुबह सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। हालाँकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने इलाके के चारों ओर बैरिकेड लगा दिए हैं। यह घटना सुबह करीब 7.45 बजे की है। इस घटना के कारण इलाके में यातायात जाम हो गया।
सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। यह घटना पोसिंगी चौक के पास हुई जो कई स्कूलों और पार्कों से घिरा हुआ है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
इस घटना के वक्त बच्चे स्कूल जा रहे थे। सौभाग्य से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल मौके पर PWD (लोक निर्माण विभाग) की टीम पहुंच गई है और सड़क को चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है।
