प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष डॉ ऋचा सिंह ने कहा है कि न्याय के मंदिर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अखंडता से छेड़छाड़ का दुस्साहस सरकार को भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रयागराज गरिमा और महिमा से लगातार खिलवाड़ कर रही है यहां से मुख्यालयों का स्थानांतरण और हाईकोर्ट की अखंडता से छेड़छाड़ का दुस्साहस सरकार को भारी पड़ेगा।
आवश्यकता है प्रयागराज में सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच की
इतिहास साक्षी है इलाहाबाद न्याय की शक्तिपीठ रहा है राष्ट्र की दिशा और दशा को प्रभावित करने वाले निर्णय इसी शक्तिपीठ से निर्गत होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की मूल नीति है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं के अधिकारों पर आंच नहीं आने देंगे और सम्मानित अधिवक्ता बंधुओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे हम।।
