INTERNATIONAL: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से विमान हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के बाद से जो फ्लाइट लापता बताई जा रही थी वो क्रैश हो गया है। इसमें 50 यात्री मौजूद थे। इन यात्रियों में 10 बच्चे और 12 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। कुल 62 लोग सवार थे।

ANADOLU AGENCY ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया है कि ‘इंडोनेशिया के अधिकारियों ने Sriwijaya Air flight के क्रैश होने की पुष्टि की है। वहीं एक अन्य ट्वीट में एजेंसी ने इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री के हवाले से ये बताया है कि विमान में क्रू मेंबर्स समेत 62 लोग सवार थे।

