देश के 17 राज्यों ने लागू किया “वन नेशन वन राशनकार्ड” की सुविधा, वित्त मंत्रालय की हरी झंडी के साथ प्रभावी

 

Delhi: देश के 17 राज्यों ने वन नेशन वन राशन कार्ड सिस्टम (One Nation One Ration Card) को अपने यहां सफलतापूर्वक लागू कर दिया है। उत्तराखंड इस सिस्टम को लागू करने वाला नवीनतम राज्य है। वन नेशन वन राशन कार्ड प्रणाली में सुधार करने वाले राज्य सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) का 0.25 प्रतिशत अतिरिक्त उधार लेने के लिए पात्र हैं। इसके अनुसार, इन राज्यों को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की तरफ से 37,600 करोड़ की अतिरिक्त उधार अनुमति दी गई है।

यहां देखे, 17 राज्यों की लिस्ट, जिन्होंने एक राष्ट्र एक राशन कार्ड सिस्टम को लागू किया है-

1- आंध्र प्रदेश
2- गोवा
3- गुजरात
4- हरियाणा
5- हिमाचल प्रदेश
6- कर्नाटक
7- केरल
8- मध्य प्रदेश
9- मणिपुर
10- ओडिशा
11- पंजाब
12- राजस्थान
13- तमिलनाडु
14- तेलंगाना
15- त्रिपुरा
16- उत्तराखंड
17- उत्तर प्रदेश

क्या है वन नेशन वन राशन कार्ड सिस्टम?

वन नेशन वन राशन कार्ड सिस्टम एक महत्वपूर्ण नागरिक-केंद्रित सुधार है। इसका कार्यान्वयन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और दूसरी कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करता है। विशेष रूप से प्रवासी श्रमिक और उनके परिवार, देश भर में किसी भी उचित मूल्य की दुकान (FPS) से राशन ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *